ताज सुरक्षा पुलिस का छात्र-छात्राओं की जागरूकता पर विशेष जोर, ताजमहल के पश्चिमी प्रवेश द्वार पर चलाया अभियान

City/ STATE'S Cover Story Exclusive NATIONAL आगरा उत्तर प्रदेश कमिश्नर ताज सुरक्षा पुलिस ताजमहल पर्यटक पर्यटन पुलिस पुलिस प्रशासन शाशन / प्रशासन सीआईएसएफ स्थानीय समाचार
  1. तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान / मोनिश उद्दीन

आगरा में ताजमहल का दीदार करने पहुंच रहे देशभर के छात्र-छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ताज सुरक्षा पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। मिशन शक्ति के तहत ताजमहल के पश्चिमी प्रवेश द्वार पर ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम ने छात्र-छात्राओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और आपातकालीन सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। पुलिस कमिश्नर आगरा के निर्देशन में अस्थाई थाना ताज सुरक्षा की क्विक रिस्पांस टीम द्वारा ताजमहल भ्रमण के लिए विभिन्न राज्यों और स्थानों से पहुंचे छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं का स्वागत किया गया। पुलिस टीम ने पर्यटकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, सुरक्षा और आतिथ्य से भी परिचित कराया।

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक

अभियान के दौरान छात्राओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को बताया कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर घबराने के बजाय तत्काल पुलिस और संबंधित हेल्पलाइन की मदद ली जाए। इसके साथ ही साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल अरेस्ट जैसे बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर भी छात्र-छात्राओं को सतर्क किया गया। पुलिस टीम ने समझाया कि साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को डराकर या झांसा देकर उनके बैंक खाते और निजी जानकारी हासिल करने का प्रयास करते हैं। ऐसे मामलों में किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी या निजी दस्तावेज साझा नहीं करने और ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करने की जानकारी दी गई।

इन हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

जागरूकता अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं और महिलाओं को प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इनमें 1090 महिला पावर हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस, 102 गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं के लिए एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन शामिल हैं।

इसके अलावा महिला हेल्पडेस्क, महिला बीट पुलिस अधिकारी, एंटी रोमियो स्क्वाड और महिला साइबर सेल की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, साइबर अपराध या अन्य समस्या की स्थिति में संबंधित पुलिस इकाइयों से सहायता ली जा सकती है। सरकारी योजनाओं की भी दी जानकारी जागरूकता कार्यक्रम के दौरान शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी छात्राओं और महिलाओं को जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान योजना समेत महिलाओं और बालिकाओं के लिए संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी साझा की। ताज सुरक्षा पुलिस की इस पहल का उद्देश्य ताजमहल आने वाले पर्यटकों, खासकर छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के साथ उन्हें अपने अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना है। अभियान के दौरान ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम के उप निरीक्षक पंकज सिंह पटेल, आरक्षी आशु और महिला आरक्षी सुलेखा मौजूद रहीं। पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे साइबर अपराधों से सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *