RPF की संवेदनशील पहल बीमार महिला श्रद्धालु को व्हीलचेयर से सुरक्षित पहुंचाया बाहर

City/ STATE'S आरपीएफ उत्तर प्रदेश मथुरा

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोनिस उद्दीन 

मथुरा। गुरु पूर्णिमा एवं मुड़िया मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) लगातार सेवा भावना के साथ कार्य कर रहा है। इसी क्रम में मथुरा जंक्शन पर ऑपरेशन सेवा के तहत RPF ने एक बीमार महिला श्रद्धालु की समय रहते मदद कर मानवता की मिसाल पेश की। जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र कुमार शर्मा अपनी पत्नी का दिल्ली में डायलिसिस कराने के बाद मथुरा जंक्शन पहुंचे। महिला की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें चलने-फिरने में काफी परेशानी हो रही थी। स्थिति को देखते हुए सहायक उप निरीक्षक (ASI) मुकेश कुमार और महिला कांस्टेबल अनुसूया ने तत्काल व्हीलचेयर की व्यवस्था कर महिला को सुरक्षित प्लेटफॉर्म से स्टेशन के बाहर तक पहुंचाया। इस दौरान डिप्टी कमर्शियल स्टाफ ने भी आवश्यक सहयोग दिया।  RPF और वाणिज्य विभाग की इस त्वरित एवं मानवीय सहायता से प्रभावित होकर श्रद्धालु सुरेंद्र कुमार शर्मा ने रेलवे सुरक्षा बल और संबंधित कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। वहीं, मौके पर मौजूद अन्य यात्रियों ने भी RPF की सेवा भावना, तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की। रेलवे सुरक्षा बल ने बताया कि मुड़िया मेला-2026 के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ “ऑपरेशन सेवा” के माध्यम से दिव्यांग, बुजुर्ग, बीमार और असहाय यात्रियों को लगातार सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित, सहज और सुविधाजनक बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *