ताजमहल पहुंचे विदेशी पर्यटकों का ताज सुरक्षा पुलिस ने किया भव्य स्वागत

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश ताज सुरक्षा पुलिस ताजमहल पर्यटक

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोहम्मद सुमेर 

आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल पर आने वाले विदेशी पर्यटकों को अब सुरक्षा के साथ भारतीय संस्कृति और आत्मीय आतिथ्य का भी विशेष अनुभव कराया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर आगरा के निर्देशन में थाना ताज सुरक्षा की क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) ने ‘ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट’ के तहत मंगलवार को पश्चिमी प्रवेश द्वार पर विदेशी सैलानियों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।

इस दौरान रूस और कैमरून (अफ्रीकी देश) सहित विभिन्न देशों से ताजमहल घूमने आए पर्यटकों के समूह का “अतिथि देवो भव:” और “वसुधैव कुटुंबकम्” की भावना के साथ अभिनंदन किया गया। पुलिस टीम ने पर्यटकों की हरसंभव सहायता करते हुए उन्हें ताजमहल से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई और मित्रवत संवाद के माध्यम से उनकी यात्रा को यादगार बनाया। विदेशी पर्यटकों ने आगरा पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए सहयोग और आत्मीय व्यवहार के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस स्वागत ने उनकी ताजमहल यात्रा को और भी सुखद एवं यादगार बना दिया।

इस अभियान में उप निरीक्षक पंकज सिंह पटेल, आरक्षी आशु एवं महिला आरक्षी शिखा ने सक्रिय भूमिका निभाई। ताज सुरक्षा पुलिस का उद्देश्य पर्यटकों को सुरक्षित, सहज और सकारात्मक अनुभव प्रदान कर आगरा की अतिथि सत्कार की परंपरा को मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *