तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – फरहान खान/ मोनिस उद्दीन
आगरा। थाना शमशाबाद क्षेत्र में एक छात्रा द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि फिरोजाबाद निवासी फैजान ने अपनी पहचान छिपाकर राहुल नाम से छात्रा से संपर्क किया और लंबे समय से उसे फोन कर परेशान कर रहा था, जिससे मानसिक तनाव में आकर छात्रा ने यह कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना शमशाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।





