तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – मोहम्मद सुमेर
आगरा। अछनेरा के कंपोजिट विद्यालय धर्मपुरा में 14 वर्षीय छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिना अनुमति शौचालय जाने से नाराज कार्यवाहक प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने छात्र को डंडों से जमकर पीटा। पिटाई के दौरान छात्र जमीन पर गिर गया, जिससे उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। घायल छात्र के पिता ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पिता करीब छह दिनों तक थाने के चक्कर काटते रहे। इसके बाद डीसीपी वेस्ट के हस्तक्षेप पर पुलिस ने आरोपी कार्यवाहक प्रधानाध्यापक मनोज कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।





