तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – फरहान खान/ अजेंद्र चौहान
आगरा। थाना सिकंदरा पुलिस ने ऑटो में सवारी बनकर बैठे युवक से 47 हजार रुपये की छिनैती की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना से संबंधित नकदी, वारदात में प्रयुक्त ऑटो और छीने गए रुपयों से खरीदा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर ऑटो में सवारी बनकर बैठे युवक को निशाना बनाया और उससे 47 हजार रुपये छीनकर फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिकंदरा पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 2,400 रुपये नकद, वारदात में प्रयुक्त ऑटो तथा छीने गए रुपयों से खरीदा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। थाना सिकंदरा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से महज 24 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा हो गया, जिसकी सराहना की जा रही है।





