आगरा में 1.21 लाख स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं पर 36 करोड़ रुपये बकाया

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश बिजली विभाग

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी 

आगरा। आगरा में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग का बकाया लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले के 1.21 लाख स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं पर करीब 36 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। बिजली विभाग के अनुसार, मई माह का बिल जारी होने के बाद भी बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अभी तक भुगतान नहीं किया है। जानकारी के मुताबिक, मई महीने का बिजली बिल केवल 51 हजार उपभोक्ताओं ने ही जमा किया, जबकि शेष उपभोक्ताओं का भुगतान अभी भी लंबित है। इससे विभाग की राजस्व वसूली प्रभावित हो रही है।दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) ने सभी बकायेदार उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द अपना बिजली बिल जमा करने की अपील की है। विभाग का कहना है कि लगातार नोटिस देने के बावजूद यदि भुगतान नहीं किया गया तो 1.21 लाख बकायेदार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा सकती है। इस बीच, जून माह का बिजली बिल भी जल्द जारी होने वाला है, जिससे पहले से बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ और बढ़ सकता है। ऐसे में विभाग ने समय रहते बिल जमा कर कार्रवाई से बचने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *