आगरा में MY Bharat पंजीकरण अभियान को मिलेगी रफ्तार

City/ STATE'S Sports अभियान आगरा उत्तर प्रदेश

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोनिस उद्दीन 

आगरा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित ‘मेरा युवा भारत (MY Bharat)’ अभियान को जनपद में गति देने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा एवं जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री यमुना धर चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में MY Bharat पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा करना तथा विभिन्न विभागों, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं संस्थानों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना था। अपर जिलाधिकारी (नगर) यमुना धर चौहान ने उपस्थित अधिकारियों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों को MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई। उन्होंने विभिन्न संस्थानों में अब तक हुए पंजीकरण की समीक्षा करते हुए जिन संस्थानों में प्रगति धीमी है, उन्हें अभियान में और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को पोर्टल से जोड़कर उन्हें भारत सरकार की युवा योजनाओं, स्वयंसेवी गतिविधियों, कौशल विकास, नेतृत्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े अवसरों का लाभ दिलाया जाए। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार सहगल ने MY Bharat पोर्टल की उपयोगिता और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह मंच युवाओं को स्वयंसेवा, सामाजिक सहभागिता, नेतृत्व विकास, कौशल उन्नयन और विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं विभागों से विशेष पंजीकरण अभियान चलाकर अधिक से अधिक पात्र युवाओं का पंजीकरण कराने की अपील की। बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने अपने-अपने संस्थानों में MY Bharat पंजीकरण अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय में अंकित, हर्ष दागौर, अर्शिया हाशमी, अक्षय, कुर्बान और गीता शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *