नाले में समाई सड़क कई मकानों में आई दरारें; प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश शाशन / प्रशासन

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोनिस उद्दीन 

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र के नवादा पातीराम बगीची इलाके में मंगलवार देर शाम हुई बारिश के बाद बड़ा हादसा हो गया। तेज बारिश के कारण नाले के किनारे की सड़क अचानक धंसकर नाले में समा गई। सड़क के साथ नाले की बाउंड्री भी भरभराकर गिर गई, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क धंसने के बाद आसपास के कई मकानों में भी दरारें आ गई हैं। लोगों का कहना है कि जमीन के नीचे लगातार पानी का रिसाव हो रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रवासी अपने घरों की सुरक्षा को लेकर भयभीत हैं। निवासियों का आरोप है कि घटना के बाद से अब तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या संबंधित विभाग का कर्मचारी मौके पर हालात का जायजा लेने नहीं पहुंचा।

लोगों ने प्रशासन से तत्काल निरीक्षण कराकर क्षेत्र को सुरक्षित घोषित करने और स्थायी समाधान की मांग की है। फिलहाल स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। सभी की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *