आगरा मेट्रो की सैर पर निकले TISA के छात्र

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश मेट्रो

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी 

आगरा। द इंटरनेशनल स्कूल आगरा (TISA) के छात्र-छात्राओं ने आगरा मेट्रो में यात्रा कर आधुनिक शहरी परिवहन प्रणाली का अनुभव प्राप्त किया। इस दौरान आगरा मेट्रो की टीम ने बच्चों को मेट्रो की अत्याधुनिक सुविधाओं, सुरक्षित यात्रा और पर्यावरण संरक्षण में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मेट्रो टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि आगरा मेट्रो एक ईको-फ्रेंडली और ग्रीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम है, जो कार्बन उत्सर्जन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मेट्रो के उपयोग से शहर में ट्रैफिक जाम, धूल और प्रदूषण जैसी समस्याओं से राहत मिलती है तथा यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलता है।यात्रा के दौरान बच्चों को मेट्रो में सफर करने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। उन्हें टिकटिंग व्यवस्था, स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं और यात्रियों के लिए बनाए गए सुरक्षा नियमों से भी अवगत कराया गया। साथ ही मेट्रो स्टेशनों और ट्रेनों में उपलब्ध रैंप, एस्केलेटर, लिफ्ट, टैक्टाइल पाथ, पैसेंजर डिस्प्ले सिस्टम तथा दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए ब्रेल लिपि जैसी सुविधाओं की जानकारी दी गई।

आगरा मेट्रो टीम ने बच्चों को यह भी बताया कि मेट्रो के अंदर जन्मदिन, सालगिरह, किटी पार्टी और अन्य विशेष आयोजनों के लिए भी बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है, जिससे लोग अपने खास पलों को अनोखे अंदाज में मना सकते हैं।

मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि आगरा मेट्रो का रूट शहर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों, रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों, अस्पतालों, बाजारों और कार्यस्थलों को जोड़ता है। वर्तमान में प्रथम कॉरिडोर के प्रायोरिटी सेक्शन पर मेट्रो का सफल संचालन हो रहा है और शेष हिस्से में भी जल्द मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मेट्रो यात्रा का भरपूर आनंद लिया और आधुनिक, सुरक्षित तथा पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को करीब से समझने का अवसर प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *