सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा

City/ STATE'S अभियान आगरा उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – अजेंद्र चौहान 

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 31 दिवसीय अभियान चलाया जाएगा।

अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को सेवा दिवस से होगी। अस्पतालों में फल वितरण, रक्तदान शिविर, विश्वकर्मा जयंती पर टूलकिट वितरण और शाम 7 बजे प्रमुख विकास एवं अवस्थापना स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा।

अभियान के दौरान ‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत स्कूल-कॉलेजों में ड्राइंग, भाषण और डिबेट प्रतियोगिताएं होंगी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण-स्वास्थ्य जागरूकता, हेल्दी बेबी प्रतियोगिता और कार्यकत्रियों के सम्मान सहित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसके अलावा सेवा शिविर, रक्तदान, स्वच्छता, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जांच, जल संरक्षण और दिव्यांगजन सहयोग जैसी गतिविधियों में जनभागीदारी कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *