नॉन कन्वेंशनल आय से जून में 66.40 लाख रुपये का राजस्व, एक साल में 311% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश रेलवे

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ राजकुमार मीना 

आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल ने नॉन कन्वेंशनल सोर्स ऑफ अर्निंग (Sundry Earnings) के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए जून 2026 में 66.40 लाख रुपये का रेल राजस्व अर्जित किया है। यह आय एटीएम, वॉटर वेंडिंग मशीन, क्लॉक रूम और अन्य गैर-पारंपरिक स्रोतों से प्राप्त हुई है। पिछले वर्ष जून 2025 में इसी मद से 16.16 लाख रुपये का राजस्व मिला था। इस प्रकार आगरा मंडल ने 311.26 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज कर रेलवे की आय में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के निर्देशन में किए गए प्रभावी प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है।जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ रेलवे लगातार वैकल्पिक आय स्रोतों को भी विकसित कर रहा है। एटीएम, वॉटर वेंडिंग मशीन, क्लॉक रूम जैसी सुविधाओं के सुव्यवस्थित संचालन से यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ रेलवे के राजस्व में भी लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि आगरा मंडल भविष्य में भी यात्री सुविधाओं के विस्तार और रेलवे की आय बढ़ाने के लिए नवाचारों एवं नई योजनाओं को प्राथमिकता के साथ लागू करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *