तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – फरहान खान/ मोनिस उद्दीन
आगरा। डीसीपी सिटी आगरा ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों ने कानून-व्यवस्था, विवादों और अन्य मामलों से जुड़ी शिकायतें डीसीपी के समक्ष रखीं। डीसीपी सिटी ने सभी शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने और प्रत्येक मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान आए सभी शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया गया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।





