तहकीकात TODAY
रिपोर्ट — फरहान खान
आगरा। ताज नगरी के सेव का बाजार स्थित मेवा कटरा के अस्थाना आलिया ए कादरिया में आयोजित दो दिवसीय ग्यारहवीं शरीफ का गुरुवार को कुल की रस्म के साथ समापन हुआ। दूसरे दिन सज्जादानशीं सैयद सिनवान अहमद शाह की सरपरस्ती में कुल की रस्म अदा कराई गई। रस्म के बाद मुल्क में अमन, चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ की गई। इसके उपरांत जायरीनों के बीच लंगर तकसीम किया गया।ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर आगरा सहित देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में जायरीन और अकीदतमंद अस्थाना आलिया ए कादरिया पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान अकीदतमंदों ने फातिहा पढ़ी और धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। आयोजन स्थल पर देर रात तक सूफियाना माहौल बना रहा। देश के विभिन्न हिस्सों से आए नामी कव्वालों ने हजरत गौस-ए-आजम की शान में सूफियाना कव्वालियां पेश कीं, जिन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सज्जादानशीं सैयद सिनवान अहमद शाह ने बताया कि ग्यारहवीं शरीफ में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान हजरत गौस-ए-आजम की शिक्षाओं और उनके संदेश को याद किया गया। ईशा की नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ कराई गई। इसके बाद लंगर का आयोजन हुआ, जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से आए जायरीनों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। दो दिवसीय आयोजन के दौरान धार्मिक एवं सूफियाना कार्यक्रमों के साथ श्रद्धालुओं के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में आगरा के साथ-साथ अजमेर शरीफ, फतेहपुर सीकरी, ग्वालियर, बीकानेर, फिरोजाबाद सहित विभिन्न स्थानों से आए लोगों ने भाग लिया। आयोजन के समापन पर बड़ी संख्या में मौजूद अकीदतमंदों ने देश में शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ की।

इस दौरान संयोजक सैयद शमीम शाह, सैयद शिराज अहमद शाह, बीजेपी महानगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, धन कुमार जैन, लक्ष्मी नारायण वर्मा, सैयद मैराजुद्दीन, मनोज, रवि अरोड़ा, दीपक अग्रवाल, सैयद अजमल अली, सैयद इरफान सलीम, सुनील अग्रवाल, सैयद अदीब शाह, विजय सिंह, सैयद नदीम हाशमी, सैयद शब्बीर अली, अजमेर शरीफ से हमजा चिश्ती, फतेहपुर सीकरी से अरशद फरीदी, ग्वालियर से राशिद खानूनी, गौरव शर्मा, नवीन गौतम, बीकानेर से हाफिज फरमान अली, फिरोजाबाद से गुलाम समधानी, दरगाह अबुलउला के मोतशीन अली, सैयद अशफाक अहमद, डॉक्टर सिराज कुरैशी, समी आगाई, सूफी मुबीन मियां, सैयद मतीन अहमद सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।





