साइबर अपराधियों पर पुलिस का सबसे बड़ा एक्शन, 100 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

City/ STATE'S CRIME आगरा उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन साइबर क्राइम

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी 

आगरा। साइबर अपराध के खिलाफ आगरा पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के 100 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस अभियान में 60 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जबकि 16 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस की यह कार्रवाई देशभर से प्राप्त 178 साइबर शिकायतों के आधार पर की गई। जांच में 13 राज्यों से जुड़े साइबर फ्रॉड के मामलों की कड़ियां सामने आई हैं। पुलिस को अब तक करीब 50 करोड़ रुपये की साइबर ठगी से जुड़े अहम साक्ष्य मिले हैं।

Oplus_131072

जांच के दौरान म्यूल अकाउंट, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड और मैट्रिमोनियल फ्रॉड जैसे संगठित साइबर अपराधों का खुलासा हुआ है। पुलिस अब इन मामलों के विदेशी कनेक्शन और मनी ट्रेल की गहन जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए सभी संदिग्ध आगरा के निवासी हैं। उनसे पूछताछ जारी है और जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *