राजा की मंडी स्टेशन पर छूटा बैग जीआरपी ने ढूंढकर लौटाया

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश जीआरपी रेलवे

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोनिस उद्दीन 

आगरा। रेलवे स्टेशन राजा की मंडी पर छूटे एक यात्री के बैग को जीआरपी आगरा कैंट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को सकुशल सौंप दिया। बैग में महत्वपूर्ण दस्तावेज होने के कारण यात्री बेहद परेशान और भावुक हो गया था, लेकिन जीआरपी टीम की तत्परता से उसका बैग सुरक्षित मिल गया। दिल्ली निवासी यात्री डॉक्टर से दवाई लेने आगरा आया था। वापस दिल्ली लौटते समय जल्दबाजी में उसका बैग राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर ही छूट गया। बैग में जरूरी कागजात होने के कारण उसने तत्काल जीआरपी से मदद मांगी। सूचना मिलते ही जीआरपी आगरा कैंट पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में बैग की तलाश शुरू की और अथक प्रयासों के बाद उसे बरामद कर यात्री को सौंप दिया। अपना बैग सुरक्षित वापस मिलने पर यात्री की आंखें नम हो गईं। उसने जीआरपी पुलिस टीम का दिल से आभार व्यक्त करते हुए उनके मानवीय व्यवहार और त्वरित कार्रवाई की सराहना की। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक रेलवे, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज, पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे आगरा के निर्देशन में चलाए जा रहे खोए हुए व्यक्तियों एवं सामान की बरामदगी अभियान के तहत की गई।

बैग बरामद करने वाली टीम में शामिल रहे:

उपनिरीक्षक त्रिमोहन सिंह, जीआरपी चौकी राजा की मंडी

कांस्टेबल सत्यपाल सिंह, जीआरपी चौकी राजा की मंडी जीआरपी आगरा ने एक बार फिर अपनी तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का परिचय देते हुए यात्री का विश्वास जीतने का काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *