फिरोजाबाद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा

City/ STATE'S अवैध उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन फिरोजाबाद

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी 

फिरोजाबाद। अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रामगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भीकनपुर के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम पुत्र मलखान सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी प्रताप नगर सैलई, थाना रामगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा और दो जिंदा 315 बोर कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 416/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीब कुमार दुबे, उपनिरीक्षक अचल कुमार, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह और रिक्रूट आरक्षी शिवम शर्मा शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अवैध शस्त्रों की तस्करी और इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए अभियान के तहत लगातार चेकिंग और कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *