रॉन्ग साइड से आए ओवरलोड ट्रैक्टर ने ली युवक की जान

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश यातायात

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोहम्मद सुमेर 

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र के मदनपुर के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, उल्टी दिशा से आ रहे एक ओवरलोड ट्रैक्टर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चौबेपुर निवासी निखिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विमल और सिद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। टक्कर मारने के बाद वह मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ दूरी पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने ओवरलोड वाहनों, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के कारणों की भी गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *