नवोदय विद्यालय की छात्राओं को ताजमहल पर साइबर फ्रॉड और ‘डिजिटल अरेस्ट’ से बचाव की दी जानकारी

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश कमिश्नर ताज सुरक्षा पुलिस ताजमहल पर्यटक

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोहम्मद सुमेर 

आगरा। पुलिस कमिश्नर आगरा के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत थाना ताज सुरक्षा पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया दल ने जवाहर नवोदय विद्यालय, दौसा (राजस्थान) से ताजमहल भ्रमण के लिए पहुंचीं छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।

ताज सुरक्षा पुलिस टीम ने नवोदय विद्यालय की छात्राओं के समूह का स्वागत किया और उन्हें साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी से बचाव तथा साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी। पुलिस ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके साथ ही www.cybercrime.gov.in पोर्टल के माध्यम से भी साइबर अपराध की शिकायत दर्ज करने की जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने छात्राओं को ताजमहल से संबंधित आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई। इस दौरान छात्राओं को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने तथा सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर ताज सुरक्षा पुलिस की टीम में उप निरीक्षक पंकज सिंह पटेल, आरक्षी आशु एवं महिला आरक्षी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *