तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – फरहान खान/ मोनिस उद्दीन
बस्ती। जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से दो बच्चों की मां के गांव के मदरसे में पढ़ाने वाले मौलाना के साथ कथित रूप से फरार होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि महिला घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात और नकदी भी अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि संबंधित मौलाना गांव के मदरसे में रहकर बच्चों को धार्मिक शिक्षा देता था। परिजनों का आरोप है कि उसी दौरान उसकी महिला से नजदीकियां बढ़ीं और दोनों घर से चले गए।

परिवार के लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिलने पर लालगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में महिला के साथ घर में रखे जेवर और नकदी ले जाने का भी आरोप लगाया गया है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।





