तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – फरहान खान/ ज़ाहिद सलमानी
आगरा। लाडो प्रोडक्शन ने एक बार फिर अपनी नई प्रस्तुति “राधा राधा” के माध्यम से भक्तिमय माहौल तैयार किया है। राधा रानी को समर्पित इस भक्ति गीत में प्रेम, श्रद्धा और समर्पण की भावना को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है, जिसे दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिलने की उम्मीद है।

गीत के निर्देशक पंकज शर्मा ने बताया कि इस प्रस्तुति का उद्देश्य राधा रानी के प्रति अटूट प्रेम और भक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि “राधा राधा” केवल एक गीत नहीं, बल्कि ब्रज की आध्यात्मिक संस्कृति और भक्ति का भावपूर्ण चित्रण है। इस भक्ति गीत के लेखक निखिल दत्त हैं, जबकि वीडियो में सोनाली गोला ने राधा रानी की भूमिका निभाई है। सभी कलाकारों और तकनीकी टीम ने अपने उत्कृष्ट कार्य से इस प्रस्तुति को भव्य और आकर्षक बनाया है। फ़िल्म लेखक एवं निर्देशक सूरज तिवारी ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे भक्ति गीत ब्रज की सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और ब्रज सिनेमा को नई गति प्रदान करेंगे।
गीत से जुड़ी प्रमुख टीम:
बैनर: लाडो प्रोडक्शन
निर्माता: बृजेश पंडित एवं विजय
निर्देशक: पंकज शर्मा
लेखक: निखिल दत्त
कलाकार: सोनाली गोला
गायक एवं संगीत: कृष्णा स्टूडियो
डीओपी: सुनील राज
कोरियोग्राफर एवं एडिटर: सत्यम गुप्ता
लाइन प्रोड्यूसर: कृष्ण गोपाल
विशेष सहयोग: सावन चौहान, सूरज तिवारी, अमित तिवारी
पोस्टर डिज़ाइन: त्रिमोहन मिश्रा





