तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – फरहान खान / इस्तिकार खान
आगरा। मधु नगर, अमृतपुरी स्थित श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को कलशाभिषेक एवं क्षमावाणी पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान पारसनाथ के अभिषेक एवं शांतिधारा से हुई। इसके बाद मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे से क्षमा याचना कर क्षमावाणी पर्व मनाया और आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में मंदिर के ट्रस्टी मुन्नालाल जैन, संरक्षक ओमप्रकाश जैन, वरैया समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जैन, महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार जैन, उपमंत्री राहुल जैन, सांस्कृतिक मंत्री जितेन्द्र जैन, प्रचार मंत्री राहुल जैन ‘साड़ी’ सहित संजय जैन, बॉबी जैन, राकेश जैन, विशाल जैन समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं महिला वर्ग ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धार्मिक आयोजन के समापन के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।





