राजभाषा पखवाड़े में हिंदी को बढ़ावा देने की पहल

City/ STATE'S NATIONAL आगरा आरपीएफ उत्तर प्रदेश जीआरपी रेलवे स्थानीय समाचार

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट — इस्तिकार खान 

आगरा। आगरा मंडल में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजभाषा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार, 21 सितंबर 2026 को महुवा मंडावर रोड एवं अछनेरा रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।

मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के संरक्षण तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक गिरीश कुमार गुप्ता के दिशा-निर्देशन में आगरा मंडल में 16 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। पखवाड़े के दौरान कर्मचारियों को हिंदी के प्रति प्रोत्साहित करने और कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजभाषा विभाग की ओर से महुवा मंडावर रोड स्टेशन पर “रेलवे में हिंदी का प्रयोग: चुनौतियां एवं संभावनाएं” विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का संचालन सहायक मंडल वित्त प्रबंधक आगरा श्री मिथलेश मीना के मार्गदर्शन में किया गया।

वहीं अछनेरा स्टेशन पर भी इसी विषय को लेकर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसका संचालन वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी मनीष मदान द्वारा किया गया। दोनों स्टेशनों पर रेलवे कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और हिंदी भाषा में अपने विचारों एवं अनुभवों को निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के माध्यम से कर्मचारियों को रेलवे के दैनिक कामकाज में हिंदी के प्रयोग से जुड़ी चुनौतियों, संभावनाओं और अपने अनुभवों को अभिव्यक्त करने का अवसर मिला। साथ ही कर्मचारियों को कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया।रेलवे प्रशासन की ओर से आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ राजभाषा के प्रभावी एवं सहज प्रयोग को प्रोत्साहित करना है। राजभाषा पखवाड़े के दौरान आगरा मंडल के विभिन्न स्टेशनों और कार्यालयों में इसी प्रकार की प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *