मिशन शक्ति केंद्र की पहल से फिर जुड़े बिखरते परिवार, सम्मान समारोह में साझा किए अनुभव

City/ STATE'S Exclusive NATIONAL आगरा उत्तर प्रदेश शाशन / प्रशासन स्थानीय समाचार

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट — फरहान खान / देवेंद्र राजपूत 

आगरा। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत मिशन शक्ति केंद्र पर एक फीडबैक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पारिवारिक विवादों को आपसी संवाद, काउंसलिंग और सकारात्मक पहल के माध्यम से सुलझाकर परिवारों में दोबारा खुशहाली और सामंजस्य स्थापित करने के प्रयासों को प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम के दौरान उन परिवारों को आमंत्रित किया गया, जिनके बीच किसी समय पारिवारिक विवाद को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

मिशन शक्ति केंद्र के प्रयासों, प्रभावी पैरवी, आपसी बातचीत और काउंसलिंग के माध्यम से इन विवादों का सफलतापूर्वक निस्तारण कराया गया। विवाद सुलझने के बाद अब ये परिवार आपसी प्यार, सम्मान और सहमति के साथ खुशी-खुशी रह रहे हैं। समारोह में ऐसे परिवारों से बातचीत कर उनका फीडबैक लिया गया और विवादों के समाधान में मिशन शक्ति केंद्र की भूमिका के बारे में उनके अनुभव जाने गए।इस अवसर पर परिवारों को सम्मानित किया गया और उनके लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। साथ ही, पारिवारिक विवादों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संबंधित व्यक्तियों और महिलाओं को उनके सराहनीय प्रयासों एवं सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आपसी संवाद, धैर्य, समझदारी और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर कई पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने मिशन शक्ति केंद्र की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनना और उन्हें उचित सहायता प्रदान करना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। पारिवारिक विवादों में काउंसलिंग के माध्यम से दोनों पक्षों को समझाना और आपसी सहमति से समाधान निकालना परिवारों में सामंजस्य स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, उनकी शिकायतों को सुनने और जरूरत के अनुसार उचित सहायता उपलब्ध कराने का कार्य लगातार किया जा रहा है।

केंद्र का प्रयास है कि पारिवारिक विवादों का समाधान संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ किया जाए, जिससे महिलाओं को न्याय और सुरक्षा का भरोसा मिले तथा परिवारों के बीच आपसी विश्वास कायम हो सके। समारोह के अंत में उपस्थित परिवारों को महिला सुरक्षा और सहायता से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही जागरूकता पंपलेट वितरित कर महिलाओं को उपलब्ध सहायता सेवाओं और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। मिशन शक्ति केंद्र की इस पहल के माध्यम से महिला सुरक्षा के साथ-साथ पारिवारिक रिश्तों में सुधार, आपसी समझ और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने ऐसे प्रयासों को महिलाओं के सशक्तीकरण और परिवारों को एकजुट रखने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम मे मुख्यरूप से यतेंद्र नागर एसीपी ताजसुरक्षा, नीरज शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना ताजगंज, उ0नि0 प्रियंका यादव प्रभारी मिशन शक्ति केंद्र थाना ताजगंज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *