तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – मोहम्मद सुमेर
आगरा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डौकी थाना क्षेत्र के बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार हुंडई क्रेटा अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि दिल्ली नंबर की क्रेटा में सवार पांच लोग दिल्ली से बलिया जा रहे थे। हादसे में जयप्रकाश, भूपेंद्र और कपिल की मौत हुई है, जबकि कार चालक जसवंत और चंद्रकांत गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।





