आगरा-ग्वालियर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 18 वर्षीय युवक की मौत

City/ STATE'S Cover Story CRIME NATIONAL आगरा उत्तर प्रदेश कमिश्नर जिलाधिकारी पुलिस प्रशासन स्थानीय समाचार हादसा

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – देवेंद्र राजपूत 

आगरा। आगरा-ग्वालियर हाईवे पर गांव बाद के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 18 वर्षीय अभय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार साथी नीरज के साथ हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि अभय अपने साथी नीरज के साथ आगरा से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान गांव बाद के पास हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अभय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने अभय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके। हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *