मथुरा के टीटीआई ने जून में अर्जित की ₹14.21 लाख की सर्वाधिक व्यक्तिगत रेल आय

City/ STATE'S आगरा आरपीएफ उत्तर प्रदेश रेलवे

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोनिस उद्दीन 

आगरा। आगरा मंडल के मथुरा रेलवे स्टेशन पर कार्यरत टिकट जांच कर्मचारी विपिन कुमार यादव (टीटीआई) ने जून 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आगरा मंडल में सर्वाधिक व्यक्तिगत रेल आय अर्जित करने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने एक माह में 1,691 टिकट जांच प्रकरण बनाकर ₹14,21,295 की रेल आय अर्जित की। यह उपलब्धि मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के दिशा-निर्देश, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के निर्देशन तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) संजय गौतम के सुपरवीजन में चलाए जा रहे प्रभावी टिकट जांच अभियान का परिणाम मानी जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि विपिन कुमार यादव का यह प्रदर्शन जून 2026 में आगरा मंडल के किसी भी टिकट जांच कर्मचारी द्वारा अर्जित सर्वाधिक व्यक्तिगत रेल आय है। उनकी कार्यनिष्ठा, अनुशासन और रेलवे राजस्व संरक्षण के प्रति समर्पण ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि दिलाई है।आगरा मंडल के अधिकारियों ने विपिन कुमार यादव के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही सभी टिकट जांच कर्मचारियों से इसी प्रकार ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए रेलवे के राजस्व संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *