48 घंटे बाद भी नहीं मिला गंगा देवी का शव, परिजनों का फूटा गुस्सा

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन हादसा

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोहम्मद सुमेर 

आगरा। सुभाष बाजार में दो मंजिला कपड़ा दुकान ढहने के दर्दनाक हादसे के 48 घंटे बाद भी लापता गंगा देवी का कोई सुराग नहीं लग सका है। लगातार चल रहे राहत एवं बचाव अभियान के बावजूद शव बरामद न होने से परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा है। परिवार ने प्रशासन से तलाश अभियान में तेजी लाने की मांग की है।

हादसे के बाद से फायर सर्विस, नगर निगम और अन्य एजेंसियों की टीमें लगातार मलबा हटाने और नाले में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। प्रशासन का कहना है कि जब तक गंगा देवी का पता नहीं चल जाता, तब तक राहत एवं बचाव अभियान जारी रहेगा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के कारण दुकान के नीचे की जमीन कमजोर होने से यह हादसा हुआ। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

शव बरामद न होने से नाराज परिजनों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। वहीं स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने भी प्रदर्शन कर नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि जर्जर भवनों की समय रहते जांच और मरम्मत न होने के कारण यह हादसा हुआ।प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया है कि राहत अभियान पूरी गंभीरता से जारी है। साथ ही हादसे की जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात भी कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *