तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी
आगरा। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ के शुभारंभ पर जिला पंचायत आगरा की अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने योजना को मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन की दिशा में ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी पहल बताया। डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसी क्रम में शुरू की गई यह योजना प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की माताओं-बहनों को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी।उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के लोककल्याण, सुशासन और सेवा के आदर्शों से प्रेरित यह योजना बुजुर्ग महिलाओं के जीवन को सुगम बनाने के साथ उनके सम्मान और आत्मविश्वास को भी मजबूती देगी। डॉ. भदौरिया ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व पर मातृशक्ति को निःशुल्क बस यात्रा का उपहार महिला सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि जनपद एटा के सभागार में आयोजित योजना के शुभारंभ कार्यक्रम के सजीव प्रसारण में सहभागिता की गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में निरंतर महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के सम्मान में उठाया गया यह कदम समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करेगा तथा बुजुर्ग माताओं-बहनों को यात्रा के लिए आर्थिक निर्भरता से राहत देगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने आगरा की समस्त मातृशक्ति की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से प्रदेश की माताएं एवं बहनें अधिक सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त होकर आगे बढ़ेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश की मातृशक्ति उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी।





