बाह विधानसभा में 8.74 करोड़ रुपये से ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण को मंजूरी

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी 

आगरा। बाह विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। क्षेत्रीय विधायक रानी पक्षालिका सिंह के विशेष प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में कुल 8 करोड़ 74 लाख 31 हजार रुपये की लागत से छह ग्रामीण संपर्क मार्गों के नवनिर्माण कार्यों को स्वीकृति मिली है। इन सड़कों के निर्माण से हजारों ग्रामीणों को सुगम, सुरक्षित और बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी। स्वीकृत कार्यों में विकासखंड पिनाहट के विजयी गढ़ी मार्ग से गोपालपुरा मार्ग का नवनिर्माण शामिल है, जिसकी अनुमानित लागत 212.19 लाख रुपये है। इसके अलावा चौरंगाहार से सार्वजनिक इंटर कॉलेज होते हुए बाह-कैंजरा मार्ग के नवनिर्माण के लिए 189.33 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी क्रम में के.जे.ए. से करनपुरा मार्ग होते हुए चीकनापुरा मार्ग के नवनिर्माण पर 177.04 लाख रुपये, विकासखंड पिनाहट की ग्राम पंचायत रहा में चकरोड संख्या 780 जगतपुरा मार्ग के नवनिर्माण पर 97.92 लाख रुपये, विकासखंड बाह की ग्राम पंचायत मुड़ियापुरा में ए.बी.के. मार्ग से प्राथमिक विद्यालय मुड़ियापुरा तक मार्ग के निर्माण पर 109.96 लाख रुपये तथा बिठौली में साइकिल ट्रैक से गुलाब की ठार तक मार्ग के नवनिर्माण पर 87.88 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने कहा कि ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। बेहतर सड़क सुविधा से ग्रामीणों को बाजार, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा होगी तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।उन्होंने ग्रामीण संपर्क मार्गों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के सहयोग से बाह विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं अन्य विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *