फेम ने ध्वजारोहण कर मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ फैजान उद्दीन 

आगरा। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (फेम), आगरा की ओर से होटल सीपी पैलेस में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में फेम के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोबती ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में भूपेंद्र सिंह सोबती ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने सभी व्यापारियों एवं सदस्यों से अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

इसके बाद सभी उपस्थित सदस्यों ने सावधान की मुद्रा में खड़े होकर राष्ट्रगान किया। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। सदस्यों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और मिष्ठान्न वितरण किया। कार्यक्रम में राजेश खुराना, ब्रजेश पंडित, कृष्ण कुमार गोयल, राजेंद्र सिंह कुक्कू, शिवम गर्ग, धर्मवीर कौशिक, प्रेम शर्मा, दीप बघेल, अमन कुलश्रेष्ठ, राजपाल सिंह, सारथी साहू, मनोज खंडेलवाल, शैलेन्द्र पाल सिंह, मुरारी धाकरे, अंशुल पंडित सहित फेम के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन फेम के जिला महामंत्री ब्रजेश पंडित ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *