सम्राट अशोक अकादमी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जीते 4 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज मेडल

City/ STATE'S Sports आगरा उत्तर प्रदेश

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी 

आगरा। नोएडा इंडोर स्टेडियम में 23 और 24 जुलाई 2026 को आयोजित स्टेयर्स यूथ नेशनल गेम्स राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में सम्राट अशोक अकादमी (निःशुल्क), आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। डॉ. भीमराव अंबेडकर यूथ ओलंपियाड फाउंडेशन के अंतर्गत संचालित सम्राट अशोक अकादमी (निःशुल्क) के अध्यक्ष एवं सीनियर कोच मास्टर जितेंद्र कल्याण (आर्मी ट्रेनर) ने बताया कि कोच हर्ष कल्याण के नेतृत्व में अकादमी के पांच खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और सभी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में हर्ष कल्याण, संध्या गुनकर, करुणा सिंह और महक कुशवाह ने अपनी-अपनी श्रेणी में स्वर्ण पदक, जबकि श्रेया कुमारी ने कांस्य पदक जीतकर अपने माता-पिता, गुरुजनों और आगरा का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सम्राट अशोक अकादमी (निःशुल्क), अंबेडकर बार एसोसिएशन एवं सहयोगियों द्वारा मधुनगर चौराहा से अंबेडकर पार्क, देवरी रोड तक सम्मान यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर क्षेत्रवासियों ने विजेता खिलाड़ियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अकादमी के संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश कल्याण, संरक्षक अचल सिंह चंद्रवाकर, वरिष्ठ समाजसेविका किरण केशरी, इंस्पेक्टर समय सिंह, सब इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह, सीनियर कोच जितेंद्र कल्याण, मनीष विजल, धर्मेंद्र कल्याण, लोकेश कुमार, जितेंद्र सिंह, नीरज कुमार, हरवीर सिंह, विवेक कल्याण, रूबी भारद्वाज, किरण सहित अनेक गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अकादमी के अध्यक्ष एवं सीनियर कोच जितेंद्र कल्याण ने कहा कि निःशुल्क प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना अकादमी का उद्देश्य है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये खिलाड़ी भविष्य में देश के लिए भी पदक जीतकर आगरा और भारत का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *