नकली खाद के कारोबार का भंडाफोड़

City/ STATE'S CRIME आगरा उत्तर प्रदेश कानून कृषि विभाग जिलाधिकारी पुलिस प्रशासन शाशन / प्रशासन

तहकीकात TODAY

रिपोर्ट – इस्लाम अब्बास 

आगरा के खेरागढ़ में नकली खाद के कारोबार पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार की टीम ने छापेमारी कर 79 कट्टे संदिग्ध उर्वरक जब्त किए हैं। आरोप है कि DAP के खाली बैग में काला दानेदार उर्वरक भरकर IPL के नाम पर नकली खाद की पैकिंग की जा रही थी।


मौके से 249 खाली खाद के बैग, सिलाई मशीन और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद हुआ। इसके साथ ही बोलेरो पिकअप और ईको कार को भी जब्त किया गया है। मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *