शादीशुदा होने की बात छिपाकर विवाह का आरोप, पत्नी समेत 5 पर मुकदमा दर्ज

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोहम्मद सुमेर 

आगरा। आगरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र में शादी में धोखाधड़ी और हनीट्रैप के गंभीर आरोपों का मामला सामने आया है। पीड़ित संजय चाहर ने अपनी पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी मोना ने पहले से शादीशुदा होने और एक बेटी की मां होने की बात छिपाकर उससे विवाह किया। शादी के कुछ समय बाद वह सोने-चांदी के जेवर लेकर मायके चली गई और फिर वापस नहीं लौटी।संजय चाहर का कहना है कि बाद में उन्हें ऐसे दस्तावेज और तस्वीरें मिलीं, जिनसे पता चला कि मोना का अपने पहले पति से तलाक भी नहीं हुआ था। मामले में मोना, पूजा, ललित, प्रशांत विश्वकर्मा और उदय विश्वकर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी अपने साथियों के साथ मिलकर एक संगठित ‘हनीट्रैप गैंग’ चलाती है और लोगों को जाल में फंसाकर ठगी करती है। सदर बाजार थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *