20 जुलाई से दिल्ली–अलीपुरद्वार (महानंदा) एक्सप्रेस का होगा ठहराव

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश रेलवे

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ राजकुमार मीना 

आगरा। केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल के प्रयासों से जलेसर रोड रेलवे स्टेशन के यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। रेलवे मंत्रालय ने 20 जुलाई 2026 से 15484/15483 दिल्ली–अलीपुरद्वार एक्सप्रेस (महानंदा एक्सप्रेस) का अप और डाउन दोनों दिशाओं में जलेसर रोड स्टेशन पर ठहराव स्वीकृत कर दिया है। रेलवे ने इसके लिए नई समय-सारिणी भी जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने बताया कि इस निर्णय से आगरा लोकसभा क्षेत्र की एत्मादपुर, जलेसर और सादाबाद विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सैकड़ों गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अब यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए हाथरस या टूंडला जंक्शन नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें अपने नजदीकी स्टेशन से ही रेल सुविधा मिल सकेगी।उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को उन्होंने व्यक्तिगत रूप से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष रखा था, जिसके बाद रेलवे ने जलेसर रोड स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव को मंजूरी दी। गाड़ी संख्या 15484 दिल्ली–अलीपुरद्वार (महानंदा) एक्सप्रेस 20 जुलाई से प्रतिदिन सुबह 10:28 बजे जलेसर रोड स्टेशन पहुंचेगी और 10:30 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 15483 अलीपुरद्वार–दिल्ली एक्सप्रेस शाम 4:55 बजे जलेसर रोड स्टेशन पहुंचेगी और 4:57 बजे रवाना होगी। रेलवे ने स्टेशन प्रशासन को आवश्यक तैयारियां पूरी करने, टिकट बिक्री की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नई सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक यात्री इसका लाभ उठा सकें। केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने इस निर्णय के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *