शादी का दबाव बनाने के लिए सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के भाई का किया अपहरण

City/ STATE'S CRIME आगरा उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोहम्मद सुमेर 

आगरा। शादी का दबाव बनाने के लिए एक सिरफिरे आशिक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए अपनी प्रेमिका के भाई का कथित तौर पर अपहरण कर लिया। आरोप है कि दबंग युवक घर में घुसा और चाकू की नोक पर प्रेमिका के भाई को अपने साथ जबरन ले गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अपहृत युवक की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना थाना पिनाहट के ठीक पीछे की है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अपहृत युवक की सुरक्षित बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *