आगरा में वायरल वीडियो को लेकर बवाल: होटल के बाहर हिंदू महासभा का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग तेज

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन वायरल सोशल मीडिया हिंदूवादी

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ राजकुमार मीना 

आगरा। सोशल मीडिया पर एक युवती का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद शहर में विवाद गहरा गया। मामले को लेकर हिंदू महासभा ने होटल संचालक और अन्य आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा तथा संबंधित होटल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने वीडियो जारी कर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठन का आरोप है कि यह केवल वीडियो वायरल करने का मामला नहीं, बल्कि सामूहिक दुष्कर्म का मामला है। संगठन ने होटल संचालक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर होटल को सील करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान संगठन के नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मीरा राठौर को उनके आवास पर ही रोक दिया। इसके बाद हिंदू महासभा के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने होटल के बाहर प्रदर्शन कर पुलिस को ज्ञापन सौंपा और गंभीर धाराओं तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व वरिष्ठ नेत्री मीना दिवाकर और वरिष्ठ नेता मनीष पंडित ने किया। इस दौरान संगठन की ओर से चेतावनी दी गई कि यदि पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो 48 घंटे बाद भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। पुलिस ने वायरल वीडियो के संबंध में पहले ही मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और आरोपों की पुष्टि जांच के आधार पर की जाएगी। होटल संचालक या अन्य आरोपियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *