जिला एवं सत्र न्यायालय में ‘भीम युवा एडवोकेट एसोसिएशन’ का गठन

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी 

आगरा। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में गुरुवार को भीम युवा एडवोकेट एसोसिएशन का सर्वसम्मति से गठन किया गया। संगठन की नई कार्यकारिणी में सिकंदर सहारा एडवोकेट को अध्यक्ष, देव कुमार गौतम एडवोकेट को महासचिव तथा अतुल कर्दम एडवोकेट को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा अधिवक्ता संघ, आगरा मंडल के अध्यक्ष नितिन वर्मा एडवोकेट, आगरा लॉयर्स एसोसिएशन के महासचिव राजीव ठाकुर एडवोकेट तथा पूर्वांचल संस्कृति सेवा समिति के अध्यक्ष शंभूनाथ चौबे ने नियुक्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर नितिन वर्मा एडवोकेट ने कहा कि दीवानी आगरा में युवा अधिवक्ताओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए उनकी समस्याओं के समाधान में भीम युवा एडवोकेट एसोसिएशन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि संगठन से वर्तमान में 100 से अधिक अधिवक्ता सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं और जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जाएगा। शंभूनाथ चौबे ने कहा कि युवा अधिवक्ता समाज को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं नवनिर्वाचित महासचिव देव कुमार गौतम ने युवा अधिवक्ताओं के अधिकारों और हितों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में संस्थापक सदस्य राजेंद्र कर्दम, सुरेंद्र पाल, प्रवेंद्र कुमार सहित अम्बेडकर बार के महासचिव आनंद बिहारी, कृष्ण मुरारी माहेश्वरी, हरेंद्र त्यागी, कृपाल सिंह, रिंकू यादव, शांति स्वरूप शर्मा, गौतम वर्मा समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी के गठन पर सभी ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *