मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त ने DUOMATIC मशीन का किया निरीक्षण

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश निरीक्षण रेलवे

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ राजकुमार मीना 

आगरा। मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त (CCRS) जनक कुमार गर्ग ने मंगलवार को आगरा मंडल के बाद डिपो का निरीक्षण किया और रेलवे ट्रैक अनुरक्षण के लिए लाई गई अत्याधुनिक Plasser India DUOMATIC 08-32 C मशीन की कार्यक्षमता एवं संरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान उप रेल संरक्षा आयुक्त (Dy. CRS), प्रधान कार्यकारी निदेशक/आधारभूत संरचना (PED/Infra), RDSO, प्रधान कार्यकारी निदेशक/चल स्टॉक (PED/R. Stock), RDSO, कार्यकारी निदेशक/वैगन (ED/Wagon), कार्यकारी निदेशक/टीएमसी (ED/TMC), मुख्य अभियंता/ट्रैक मशीन (CE/TMC) सहित मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। मथुरा जंक्शन स्टेशन पर Coal Multipurpose Wagon Type (CMP) और DUOMATIC मशीन के संबंध में अधिकारियों ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त ने बाद डिपो का निरीक्षण किया। डिपो में उन्होंने Coal Multipurpose Wagon Type (CMP) का निरीक्षण कर उसकी कार्यप्रणाली, उपयोगिता और संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली।

इसके बाद मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त ने रेलवे ट्रैक अनुरक्षण में इस्तेमाल होने वाली नई DUOMATIC 08-32 C मशीन का निरीक्षण किया। यह उच्च क्षमता वाली ट्रैक टैम्पिंग मशीन है, जिसका उपयोग रेलवे ट्रैक की लिफ्टिंग, लेवलिंग, लाइनिंग और टैम्पिंग के लिए किया जाता है।मशीन में 2-स्लीपर टैम्पिंग तकनीक के साथ एकीकृत ट्रैक करेक्शन की सुविधा है। इससे ट्रैक अनुरक्षण कार्य को अधिक तेज, सटीक और प्रभावी तरीके से पूरा करने में मदद मिलेगी। DUOMATIC 08-32 C मशीन में आधुनिक डिजिटल सिस्टम, रियल-टाइम मॉनिटरिंग, रिमोट मशीन मॉनिटरिंग और उन्नत सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध हैं। मशीन करीब एक घंटे में 1,500 या उससे अधिक स्लीपरों पर काम करने में सक्षम है। इससे ट्रैक अनुरक्षण की उत्पादकता और कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

मशीन की कार्यक्षमता और परिचालन क्षमता की जांच के लिए बाद से मथुरा जंक्शन तक इसका ट्रायल भी किया गया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों ने मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त को मशीन की तकनीकी विशेषताओं, कार्यप्रणाली, परिचालन प्रणाली और ट्रैक अनुरक्षण में इसके उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य आधुनिक मशीनों और तकनीक के जरिए रेलवे ट्रैक अनुरक्षण में संरक्षा, गुणवत्ता, सटीकता और कार्यक्षमता को और बेहतर बनाना है। नई तकनीक से ट्रैक के रखरखाव में समय की बचत के साथ रेलवे परिचालन को और सुरक्षित एवं प्रभावी बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *