तहकीकात TODAY
रिपोर्ट– देवेन्द्र राजपूत
आगरा। ताजनगरी में इन दिनों गणेशोत्सव को लेकर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। शहर के विभिन्न इलाकों में घर-घर गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ताजनगरी फेस-वन में भोजवानी परिवार की ओर से भगवान गणेश की श्रद्धाभाव के साथ पूजा-अर्चना कर आरती की गई। भोजवानी परिवार द्वारा गणपति जी की सुंदर झांकी को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक तरीके से सजाया गया। आरती के दौरान पूरा वातावरण ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से भक्तिमय हो उठा। परिवार के सदस्यों ने विधि-विधान और श्रद्धा के साथ भगवान गणेश की आरती कर सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान परिवार की ओर से कहा गया कि भगवान गणेश को विघ्नहर्ता के रूप में पूजा जाता है और श्रद्धा के साथ उनकी आराधना करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और मंगल भाव बना रहता है। गणेशोत्सव के माध्यम से परिवार और समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे तथा धार्मिक आस्था का संदेश भी मिलता है।समाजसेवी श्याम भोजवानी एवं भोजवानी परिवार ने गणपति बप्पा से सभी के जीवन में सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के दौरान परिवार के सदस्यों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया और पूरा वातावरण गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजता रहा।





