38 हजार की बाइक पर ₹1.5 लाख का चालान, 5 साल में 156 बार ट्रैफिक नियम तोड़कर बनाया रिकॉर्ड

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग यातायात

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी 

आगरा। आगरा में ट्रैफिक नियमों की लगातार अनदेखी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महज करीब 38 हजार रुपये कीमत की एक बाइक पर पांच वर्षों में 156 ऑनलाइन चालान कट गए, जबकि उस पर कुल जुर्माना लगभग 1.5 लाख रुपये पहुंच गया है। ट्रैफिक विभाग के अनुसार, ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरों ने रेड लाइट जंप, लेन उल्लंघन और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन को रिकॉर्ड किया। इसके आधार पर लगातार चालान जारी किए गए।बार-बार नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की ब्लैक लिस्ट तैयार की गई है। विभाग ने 654 वाहन मालिकों को वाहन पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) निरस्त किए जाने का नोटिस जारी किया है। साथ ही बकाया चालान जमा नहीं करने पर वाहन जब्त करने और एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी भी दी गई है।

सर्वाधिक चालान वाले वाहन (आगरा):

– UP 80 BJ 6731 (पैशन प्रो) – 156 चालान

– UP 80 EV 3584 (एक्सएल-100) – 99 चालान

– UP 80 CX 4012 (स्प्लेंडर प्रो) – 90 चालान

– UP 80 EC 2596 (एक्टिवा) – 76 चालान

– UP 80 CT 8714 (थ्री-व्हीलर) – 71 चालान

– UP 80 EP 7492 (एक्टिवा 5G) – 60 चालान

– UP 80 ES 9215 (एक्टिवा 5G) – 56 चालान

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से समय पर चालान का भुगतान करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। विभाग का कहना है कि लगातार नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *