तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – फरहान खान/ मोहम्मद सुमेर
आगरा। थाना ताजगंज के सामने बुधवार को एक इमारत अचानक गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसा सिंधी धर्मशाला के सामने हुआ। इमारत के गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

इमारत गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बरती।

फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इमारत किस कारण से गिरी, इसका तत्काल पता नहीं चल सका है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और संबंधित टीमों द्वारा घटनास्थल की जांच की जा रही है, ताकि हादसे के कारणों और इमारत की स्थिति के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके।





