भाजपा नेत्री ने भाजपा पार्षद हरिओम गोयल ‘बाबा’ पर दर्ज कराया मुकदमा

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश भाजपा वायरल

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोहम्मद सुमेर 

आगरा। आगरा में भाजपा की एक नेत्री ने भाजपा पार्षद हरिओम गोयल उर्फ बाबा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कमला नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में पार्षद पर कथित तौर पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के आधार पर कमला नगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, भाजपा पार्षद हरिओम गोयल उर्फ बाबा ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि यह मुकदमा राजनीतिक षड्यंत्र के तहत दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपों की सत्यता की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *