पूर्व सांसद प्रभुदयाल कठेरिया के घर के बाहर हंगामे का आरोप

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश

तहकीकात TODAY

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोनिस उद्दीन 

आगरा। शहर के रकाबगंज थाना क्षेत्र स्थित बालूगंज में पूर्व सांसद प्रभुदयाल कठेरिया के आवास के बाहर हंगामा और अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अरुणकांत कठेरिया की तहरीर पर निर्मल सागर कठेरिया और श्याम सिंह कठेरिया के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भूमि विवाद को लेकर दोनों आरोपी पूर्व सांसद के आवास के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हंगामा किया। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *