तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी
आगरा। थाना एकता पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उर्खरा नहर से कोलक्खा गांव जाने वाली सड़क किनारे खुले प्लॉट में जुआ खेल रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 15,750 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजकुमार, जीतू, शैलेन्द्र कुमार, भूपत उर्फ मोहन सिंह, राहुल, आकाश दिवाकर और शनि के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 402/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच में आरोपी भूपत उर्फ मोहन सिंह, राहुल और जीतू का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में जुआ खेलने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अवैध जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।





