आगरा में नकली दवा सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार: दवा माफिया सुरेंद्र गुप्ता गिरफ्तार

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/जाहिद सलमानी 

आगरा। शहर में नकली दवाओं के कारोबार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित दवा माफिया सुरेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब सिंडिकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।पुलिस के अनुसार, आरोपी पर नामी कंपनी की नकली “Oxalgin DP” दवा के निर्माण, भंडारण और बिक्री का आरोप है। यह मामला औषधि विभाग की जांच के बाद सामने आया था। बताया गया कि औषधि निरीक्षक की तहरीर पर संबंधित धाराओं में पहले ही मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।अधिकारियों के अनुसार, नकली दवाओं के नेटवर्क के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और पूरे सिंडिकेट का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *