सुभाष बाजार में नगर निगम का बड़ा एक्शन

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश नगर निगम

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ इस्तिकार खान 

आगरा। सुभाष बाजार में महावीर नाले पर बनी दुकानों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को नगर निगम की टीम ध्वस्तीकरण के लिए मौके पर पहुंच गई। सात दुकानों को गिराने के लिए मशीनरी भी मौके पर पहुंचाई जा रही है।

दरअसल, 8 जुलाई को सुभाष बाजार में दुकान का स्लैब गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी। हादसे के बाद नगर निगम की ओर से कराई गई जांच में महावीर नाले पर बनी दुकानों के स्लैब को कमजोर पाया गया था। इसके बाद नगर निगम ने संबंधित दुकानदारों को दुकानें खाली करने के नोटिस जारी किए थे। नगर निगम के नोटिस के बाद तीन दुकानदारों ने अपनी दुकानें खाली कर दीं, जबकि चार दुकानदारों ने दुकानें खाली करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है। अब नगर निगम की टीम ने सात दुकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू करने की तैयारी कर ली है। मौके पर नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद हैं। कार्रवाई को देखते हुए क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है। दुकानों को गिराने के लिए मशीनरी पहुंचने के बाद ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *