आगरा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ा एक्शन

City/ STATE'S CRIME आगरा उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन यातायात स्थानीय समाचार

50 से अधिक चालान वाले वाहनों का पंजीकरण होगा निरस्त

तहकीकात TODAY

रिपोर्ट – फरहान खान / मोनिस उद्दीन 

आगरा। शहर में लगातार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। 50 से अधिक चालान वाले वाहनों के पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही संबंधित वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी। एडीसीपी ट्रैफिक अलका ने बताया कि जनवरी 2026 से 12 मई 2026 तक ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे लगभग 672 वाहनों को चिन्हित किया है, जिन पर 50 से अधिक चालान दर्ज हैं। इन वाहनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए एडीसीपी ट्रैफिक की ओर से आरटीओ अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। पत्र में चिन्हित वाहन मालिकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने और वाहनों का पंजीकरण रद्द करने की संस्तुति की गई है।

यातायात पुलिस का कहना है कि बार-बार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और यातायात नियमों का पालन कराया जा सके। एडीसीपी ट्रैफिक अलका ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर यातायात पुलिस का हंटर लगातार चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *