डीबीआरएयू में यंग लीडर्स डायलॉग को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

City/ STATE'S EDUCATION आगरा उत्तर प्रदेश भीम आर्मी शिक्षा

तहकीकात TODAY

रिपोर्ट – राजकुमार मीना

आगरा, 11 सितंबर 2026। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. आशु रानी ने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और अधिक से अधिक संख्या में यंग लीडर्स डायलॉग में भाग लेने का आह्वान किया।कुलपति ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और नेतृत्व क्षमता विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को विकसित भारत क्विज सहित निबंध, PPT, युवा संवाद और अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में ‘सेवा संकल्प अभियान’ में भी विद्यार्थियों की भागीदारी पर जोर दिया गया। प्रो. आशु रानी ने कहा कि सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और नवाचार के माध्यम से युवा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।कार्यक्रम में एनएसएस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अभियान और पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी। चयनित युवाओं को भारत मंडपम, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ संवाद का अवसर मिलने की संभावना भी बताई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *