तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – फरहान खान/ मोनिस उद्दीन
आगरा। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आगरा में मानसून ने जोरदार दस्तक दे दी। शहर में हुई झमाझम बारिश से मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया और भीषण गर्मी व उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। शहर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। कई लोग बारिश का आनंद लेने के लिए घरों से बाहर निकल आए। मानसून की पहली अच्छी बारिश बच्चों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं रही। बच्चे बारिश में भीगते और खेलते नजर आए तथा उन्होंने पहली बरसात का जमकर आनंद उठाया। मौसम विभाग के अनुसार आगरा में मानसून की औपचारिक दस्तक हो चुकी है। विभाग ने अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में और गिरावट आने तथा मौसम के सुहावना बने रहने की उम्मीद है। मानसून की इस पहली अच्छी बारिश ने न केवल गर्मी और उमस से राहत दी, बल्कि पूरे शहर में मौसम को खुशगवार बना दिया।





